Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

607 विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती,उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने विभागीय समीक्षा में दिया निर्देश

Jun 12, 2024 2 min read
607 विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती,उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने विभागीय समीक्षा में दिया निर्देश

📷 Rajendra Shukla

ADVERTISEMENT
Font Size:

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित 46 हज़ार 491 विभागीय पदों पदों और 607 विशेषज्ञ चिकित्सकीय पदों की पूर्ति के लिए समस्त औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही हमीदिया कैथ लैब शिफ्टिंग में हो रहे विलंब पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नाराजगी व्यक्त की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि कैथ लैब का कार्य क्रिटिकल स्वास्थ्य सेवा प्रदाय से संबंधित है। इस कार्य में लापरवाही, प्रशासनिक उदासीनता अस्वीकार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक माह के अंदर कैथ लैब शिफ्टिंग की कार्यवाही पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कैथ लैब शिफ्टिंग कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक विलंब पर ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वीकृत भवन-विहीन एक हज़ार 770 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अधोसंरचना विकास के साथ उपकरण, मैनपॉवर आदि की उपलब्धता भी समय से सुनिश्चित की जाये ताकि शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय प्रारंभ हो सके।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
607 विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती,उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने विभागीय समीक्षा में दिया निर्देश | मुखबिर MP