भाजपा में एक दर्जन भर ‘स्वयंभु अध्यक्ष’ फोटो खिंचवाते घूम रहे,रुआब ऐसा कि जैसे केन्द्रीय नेतृत्व उन्हे हरी झंडी दे चुका हो

मध्य प्रदेश भाजपा पिछले कुछ समय से अजब-गजब वाक्ये देखने को मिल रहे हैं। दरअसल भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है जिसके लिए करीब दो दर्जन नेता अपनी दावेदारी मान रहे हैं। कुछ नेता तो ऐसे हैं जो खुद को अध्यक्ष मान कर बैठ गए हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिस किसी नेता की भनक लगती है कि फला नेता प्रदेश अध्यक्ष बनने वाला है बस उसकी घोषणा होना बांकी है तो उस नेता को पार्टी के कार्यकर्ता घेर लेते हैं और उनके साथ फोटू खिंचवाने का सिलसिला जारी हो जाता है जिससे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास सोशल मीडिया में फोटो शेयर करने के लिए फाइल में पड़ी रहे। कुछ ऐसा ही वाक्या कुछ दिन पहले देखने को मिला जब बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भी शामिल हुए थे। आमतौर पर सुमेर सिंह सोलंकी प्रदेश कार्यालय आते हैं तो उनके आसपास एक भी ब्यक्ति नहीं दिखता है लेकिन बात प्रदेश अध्यक्ष की चल रही है और उन्हे भी संभावित दावेदारों में माना जा रहा है। लिहाजा वो जैसे ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो एक सेलीब्रिटी की तरह नजर आए उनके चारों ओर लोगों की भीड़ देखने को मिली। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनके चारों ओर खड़ी हो गईं और फोटू खिंचवाने का सिलसिला शुरु हो गया। यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा। कुछ कार्यकर्ता समूह में फोटो खिंचवा रहीं थी तो कुछ कार्यकर्ता अकेले फोटो खिंचवा रहीं थी जिससे बाद में सोशल मीडिया में डालने के लिए आसानी रहे। वहीं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने अपना हावभाव भी ऐसा ही बना रखा था जैसे पार्टी ने उनके अध्यक्ष पद बनने की गुप्त तरीके से उन्हे जानकारी दे दी हो और वो खुद को अध्यक्ष मान कर ही चल रहे थे। बात सिर्फ एक नेता की नहीं है। भाजपा में अलग-अलग अंचलों से कई ऐसे कई नेता हैं जो खुद को प्रदेश अध्यक्ष मान कर चल रहे हैं और इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व जल्द उनके नाम की घोषणां कर दे लेकिन उन्हे नहीं मालूम की वर्तमान अध्यक्ष किस्मत के धोनी हैं जो अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किए बगैर जाने वाले नहीं हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कौन थीं देवी अहिल्या बाई सरकार को क्यों आ रही उनकी याद,पढ़िए मुखबिर की खबर
प्रदेश में पहली बार चार औद्योगिक क्षेत्रों में वर्किंग वीमेन हॉस्टल का होगा निर्माण,कैबिनेट का बड़ा फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024