Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
धर्म

राम मंदिर की तरह बनेगा माता सीता का भब्य मंदिर,251 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा निर्माण

May 17, 2024 3 min read
राम मंदिर की तरह बनेगा माता सीता का भब्य मंदिर,251 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा निर्माण

📷 Vairagyanand Giri ji

ADVERTISEMENT
Font Size:

रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्त्वावधान में मां सीताजी के प्राकट्य क्षेत्र सीतामढ़ी में मां सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा तथा 51 शक्तिपीठों से मिट्टी एवं ज्योत लाकर पूरे क्षेत्र को शक्ति-क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ये बातें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज पंचायती निरंजनी अखाड़ा ने मालवीय स्मृति भवन स्थित एक कार्यक्रम में कही। रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्त्वावधान में मां सीताजी के प्राकट्य दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह अखाड़ा परिषद से भी वार्ता कर चुके हैं, पूरे देश के संत समाज को रामायण रिसर्च काउंसिल के अंतर्गत मां सीताजी के इस कार्य से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से अब अपने आप को इस कार्य में लगा चुके हैं और भगवान श्रीराम का मंदिर जैसे अयोध्या में बना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे जाकर वहां पूजन कार्य किया है, वह चाहेंगे कि यहां भी प्रधानमंत्री ही भूमि पूजन का कार्य शीघ्र करें। 
इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजयोगी आचार्य आनंद गिरी  महाराज भी उपस्थित रहे। आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज कई राज्यों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसका वृहद प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए मातृ-शक्तियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने लोगों से मां सीताजी के इस कार्य में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि वह स्वयं सीतामढ़ी जाकर काउंसिल के अंतर्गत हो रहे इन कार्यों को देख चुके हैं और अब तो भगवान श्रीराम के जन्म-स्थान के बाद मां सीताजी के प्राकट्य क्षेत्र पर भव्य मंदिर की ही बारी है, इसलिए उनका मानना है कि जन-जन को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अब मां सीताजी का मंदिर बनाना उनके जीवन का उद्देश्य है, इसलिए वह काउंसिल के अंतर्गत मां सीताजी के इस प्रकल्प को विश्व-स्तर पर ले जाने के प्रति संकल्पित हैं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी ने कहा कि वह भी अभी हाल ही में सीतामढ़ी जाकर काउंसिल के अंतर्गत चल रहे कार्यों का अवलोकन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि काउंसिल जिस रफ्तार से सीतामढ़ी में कार्य कर रही है, जल्द से जल्द वहां मां की 251 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT