Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

माननीयों के लिए मोहन सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदेगी 25 नई कार,आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी खरीदी

May 18, 2024 2 min read
माननीयों के लिए मोहन सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदेगी 25 नई कार,आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी खरीदी

📷 Innova Crysta

ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र के सभी मंत्री अभी तक शासकीय आवास में नहीं पहुंचे हैं लेकिन उनके लिए नई कार खरीदने के लिए पहले से ही योजना तैयार हो चुकी है| पता चला है कि आचार संहिता के बाद मध्यप्रदेश सरकार 25 इनोवा क्रिस्टा खरीदने जा रही है| इनोवा क्रिस्टा कारें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। स्टेट गैरेज के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने दी मंजूरी दी है| मंत्रियों को मिसने वाली इन लग्जरी कारों के लिए 4.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार राज्य में मंत्रियों के काफिले के लिए कार की जरूरत है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों के लिए भी नई कार चाहिए। इसके साथ ही सीएम के काफिले के लिए एक कार की जरूरत है। नई कार खरीदने की प्रक्रिया आचार संहिता के पहले ही शुरू कर दी गई थी। मंत्रियों के काफिले के लिए इनोवा क्रिस्टा कार खरीदने का प्रस्ताव था। जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि राज्य सरकार अपने मंत्रियों के लिए पिछले तीन साल में डेढ़ दर्जन नई कार खरीद चुकी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
माननीयों के लिए मोहन सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदेगी 25 नई कार,आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी खरीदी | मुखबिर MP