देश भक्ति की लौ जलाती दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकली,विशाल तिरंगा यात्रा,भगवानदास सबनानी ने किया नेतृत्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भोपाल के भारत माता चौराहे से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का तिरंगा लहराकर एवं आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता के वेश में आयी बालिका को तिरंगा सौंपते हुए उसे दुलार किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारत माता चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वरिष्ठ जन, महिलाएं तथा बच्चे शामिल थे। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति की धुन पर तिरंगा लहराते युवा राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार कर रहे थे। जन-जन के अभियान के रूप में अपने गंतव्य की ओर अग्रसर यात्रा से क्षेत्र का वातावरण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भारत माता चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। सबनानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता हैं।
यात्रा का कई जगहों पर जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया गया यात्रा में बड़ी संख्या में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पार्षदों के साथ बड़ी संख्या कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ई-विधायक आफिस योजना शुरु करेगी मप्र सरकार,लैपटाप या कंम्प्यूटर के लिए अलग से राशि नहीं देगी सरकार,ई-विधान से जुड़ने पर विधायकों को सिंगल क्लिक से मिलेगी जानकारी
99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का सीएम यादव ने किया वर्चुअली भूमि-पूजन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024