एक विवाह ऐसा भी जहां शादी के 14 वें दिन हुआ तलाक काउंसलिंग के बाद भी नहीं माना जोड़ा

विवाह भारतीय संस्कृति में सात जन्मों का संबंध माना जाता है। लेकिन आधुनिकता के दौर में युवा वर्ग इस जन्म जन्मांतर के संबंध को महज कुछ दिनों में ही खत्म कर रहा है। एक ऐसे ही विवाह का मामला Mukhbir के संज्ञान में आया है जहां शादी के महज 14वें दिन ही तलाक हो गया। जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी लड़का जो एक आई टी कंपनी में कार्यरत है और एक सुहागपुर,की बी.एड की डिग्री करी हुई लड़की से उसका विवाह हुआ था,यह विवाह लड़का और लड़की दोनों के मध्य पारिवारिक सहमति से हुआ था इसमें लड़का और लड़की केवल 14 दिन की शादी के बाद में आपस में एक दूसरे से किसी भी प्रकार के संबंध रखने और निभाने में इच्छुक नहीं थे। दोनों ने संयुक्त रूप से भोपाल के एडवोकेट गीत धीर से संपर्क किया और एडवोकेट ने दोनों की भोपाल कोर्ट में काउंसलिंग करवाई लेकिन दोनों काउंसलिंग के बाद भी एकसाथ रहने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद में भोपाल में कुटुंब न्यायालय से दोनों का तलाक हो गया । इस बारे में हमारे Mukhbir द्वारा एडवोकेट गीत धीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आजकल जिस प्रकार से शादियां टूट रही है वो उसका समर्थन बिल्कुल भी नहीं करते हैं लेकिन जब दोनों पक्ष आपस में रहने को तैयार ही नहीं है और दोनों के पास आगे लंबा जीवन पड़ा है और दोनों शादी आगे चलाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं तो तलाक एक मजबूरी हो जाती है ।एडवोकेट गीत ने यह भी बताया कि पहले एक भ्रम था कि एक साल के भीतर तलाक नहीं हो सकता है लेकिन परिस्थितियों पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है एक साल होने के पहले भी तलाक कुछ परिस्थितियों में दिलवाया जा सकता है। Mukhbir से बात करते हुए एडवोकेट गीत धीर ने बताया कि आजकल उनके पास इस प्रकार के बहुत सारे प्रकरण आ रहे हैं जिसमें लड़का और लड़की शादी तो जल्दबाजी में एक - दो महीने की मुलाकात के बाद ही कर लेते हैं और कई बार परिवार वाले भी बिना सोचे समझे अपने हिसाब से परिवार अच्छा है ये देखकर एकदम अपने बच्चों की शादीयां करवा देता है परंतु संबंध तो लड़का लड़की को निभाने होते हैं और जब वो आपस में एक दूसरे के प्रति सामंजस्य नहीं बना पाते, संबंध भी नहीं निभा पाते हैं तो तलाक की नौबत आ जाती है।एडवोकेट गीत ने बताया कि देखा जाए तो आम तौर पर तलाक होने वाले इन पति-पत्नी की आयु लगभग 25 वर्ष से 30 वर्ष के नीचे की ही होती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए एमपी के नेताओं ने शुरु की जमावट
बीजेपी में कार्यकर्ता अपने 'हित' पर 'आनंद' से चर्चा करते हुए कहते हैं भाई साहब हमें पार्टी से काम ही नहीं मिल रहा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024