Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'विदेश मां के पेट से जन्मा बेटा राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता' उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Jan 20, 2025 2 min read
'विदेश मां के पेट से जन्मा बेटा राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता' उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
ADVERTISEMENT
Font Size:

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पार्टी की गुटवाजी का जिक्र करते हुए कहा था कि कांग्रेस की गुटबाजी कैंसर की तरह है। पटवारी के इस बयान ने भाजपा को जमकर मौका दिया। बयान आते ही भाजपा नेताओं ने लगातार कांग्रेस और नेताओं पर चुटकी ली। लेकिन इस बीच सबसे करारा प्रहार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया। उन्होने अपने बयान में आचार्य चाणक्य के कोट करते हुए कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने जब विदेशी महिला से शादी की थी तब चाणक्य ने शर्त रखते हुए कहा था कि विदेशी महिला के पेट से जन्मा बेटा राष्ट्र का सम्राट नहीं हो। इसके बाद इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि राहुल विदेशी मां के पेट से जन्मे हैं और वो कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते। गौरतलब से कि राहुल और प्रियंका गांदी 27 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली से 'जय बापू जय भीम जय संविधान' नाम से यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस नेताओं पर हमला कर रही है। भाजपा की तरफ से लगातार सवाल भी किए जा रहे हैं कि कांग्रेस ये भी बताए कि उन्होने भीमराल अंबेडकर को चुनाव क्यों हराया था। साथ ही भाजपा यह भी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने 70 से अधिक बार संविधान के साथ खिलवाड़ किया है जिसे कांग्रेस नेताओं को जनता को बताना होगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'विदेश मां के पेट से जन्मा बेटा राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता' उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना | मुखबिर MP