65 की उम्र में रिटायर होंगे आयुर्वेद डॉक्टर,उज्जैन में वैदिक न्यायालय खोलने का सीएम यादव ने किया ऐलान

भोपाल के पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान में आयोजित आयुर्वेद महापर्व की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जो एक बार आयुर्वेद को जान लेता है, वो फिर किसी और को नहीं मानता। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है लेकिन पूरी दुनिया अब इसे जानने के लालायित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योग विधा के ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं, जिन्होंने योग और आयुर्वेद के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शासकीय स्तर पर 11 आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने एक साथ कई बड़े ऐलान करते हुए कहा कि आयुर्वेद कॉलेजों में डॉक्टरों के साथ-साथ अब नर्सिंग और पैरामेडिकल के कोर्स भी कराए जाएंगे। मोहन यादव ने आयुर्वेद चिकित्सकों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि अब वो भी 65 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। जो वित्त संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और अब 62 वर्ष की बजाय 65 वर्ष तक सेवाएं दे पाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आयुर्वेद से जुड़े क्लीनिक और नर्सिंग होम के पंजीयन की प्रक्रिया अब तक स्वास्थ्य विभाग करता था, जिसमें कई प्रकार की परेशानी होती थी लेकिन अब आयुर्वेद विभाग से जुड़े क्लीनिक और नर्सिंग होम का पंजीयन आयुष विभाग ही करेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘स्पीकअप अभियान’ के भरोसे कांग्रेस,सांसद और विधायक वीडियो बना कर सोशल मीडिया में करेंगे अपलोड
'विदेश मां के पेट से जन्मा बेटा राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता' उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024