Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली से विशेष नेता के पास आया फोन,नेताओं की बेलगाम जुवान पर लगाम लगाने वाला होगा अगला अध्यक्ष

Jun 29, 2025 2 min read
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली से विशेष नेता के पास आया फोन,नेताओं की बेलगाम जुवान पर लगाम लगाने वाला होगा अगला अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए छह महीने पहले ही स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। यह भी बताया जा चुका है कि आपको अध्यक्ष बनाया जा रहा है तैयार रहिगा तब तक आपको किसी से कुछ बोलना नहीं है शांति बनाए रखिएगा और किसी भी प्रकार का बयान मत दीजिएगा,सभी प्रकार की लाइम लाइट से दूर रहिएगा। जी हां दिल्ली से एक विशेष नेता के पास ठीक छह महीने पहले फोन आया था जिसके बाद वो नेता सभी प्रकार के ग्लैमर से दूर हैं और शांत हैं। हालात ठीक होते तो पहले ही घोषणा कर दी गई होती लेकिन जिस प्रकार से पहलगाव में आतंकी हमला हुआ फिर पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने हमला किया और शौर्य का परिचय देते हुए दुनिया के मानचित्र में भारतीय सेना ने दिखा दिया भारत की ओर देखने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। अब समय बीतने के बाद जख्म भी भरने लगे हैं लिहाजा भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने फिर प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज कर दी है। क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन करना है लिहाजा उससे पहले अभी भाजपा को कम से कम आठ राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करनी होगी। एमपी बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव मार्च के महीने में समाप्त हो चुके थे तब से लोगों को नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार है। यहां तक कि इंतजार इतना लंबा हो गया कि अब तो भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं पर विराम लगा दिया था। लेकिन अब एक बार फिर जैसे ही खबर चली कि धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल दौरे पर आ रहे हैं तो सभी लोगों की जुवां पर एक ही सवाल है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। लेकिन हकीकत तो यह है कि प्रदेश अध्यक्ष छह महीने पहले ही तय हो चुका है औपचारिकता के लिए धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल में आकर एक दिन नेताओं के साथ रायशुमारी करेंगे और फिर उम्मीद है कि तीन जुलाई को दिल्ली से नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार भाजपा एक ऐसे अध्यक्ष का चयन करने जा रही है जो नेताओं की बेलगाम जुवान पर लगाम लगाने का काम कर सके।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली से विशेष नेता के पास आया फोन,नेताओं की बेलगाम जुवान पर लगाम लगाने वाला होगा अगला अध्यक्ष | मुखबिर MP