Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा में आज किसका होगा ‘मंगल और किसका होगा भारी’ ,देर रात तक हो जाएगा फैसला

Jun 30, 2025 2 min read
भाजपा में आज किसका होगा ‘मंगल और किसका होगा भारी’ ,देर रात तक हो जाएगा फैसला
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर आज दिल भर गहमा कहमी का माहौल देखने को मिलेगा। लंबे समय से नए अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं का इंतजार आज अथवा कल खत्म हो सकता है। इस बार अध्यक्ष पद काफी सुर्खियों में रहा है क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा को पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है जबकि भाजपा के संविधान के मुताबिक अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही होता है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार भाजपा में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बनी हुई है। मतलब साफ है पद एक है और दावेदार बड़ी संख्या में हैं सभी ने अपनी तरफ से फील्डिंग जमा रखी है। मंगलवार को होने जा रहे अध्यक्ष पद के निर्वाचन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस नेता का ‘मंकल होगा और किस नेता का मंगल भारी होगा’ निर्वाचन प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया शाम 4.30 से 6.30 तक रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के लिए 40 प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। घंटे भर स्कूटनी के लिए समय रखा गया है। रात आठ बजे तक नामांकन वापसी और 8.30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। एक से ज्यादा नाम होने की स्थिति में बुधवार सुबह 11 बजे से दो बजे तक मतदान होगा। इसके साथ ही बुधवार दोपहर दो बजे तक भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। माना यह भी जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने आंतरिक रायशुमारी कर सहमति बना ली है। सिंगल नाम और निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद ज्यादा है। बांकी कयासों की बात करें तो अध्यक्ष पद के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा दावेदार हैं। इन दावेदारों में कुछ मंत्री भी अध्यक्ष बनने की दौड़ में खुद को मान कर चल रहे हैं जिसमें डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला विशेष रुप से शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा में आज किसका होगा ‘मंगल और किसका होगा भारी’ ,देर रात तक हो जाएगा फैसला | मुखबिर MP