उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिपरिषद की उप समिति गठित

📷 Rajendra Shukla
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर सुझाव देने के लिए उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रि-परिषद् उप समिति का गठन किया गया है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग मंत्री विश्वास सारंग शामिल हैं।अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस समिति के सचिव होंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश के समस्त जिलों में शव वाहन संचालित किये जाने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तैयार योजना को 11 मार्च 2024 को मंत्रि-परिषद् द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। समिति योजना के समस्त पहलुओं पर विचार कर अपने सुझाव देगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप का दंश झेल रही कांग्रेस में सिर फुटव्वल का माहौल,पोस्टमार्टम की उठी मांग
एक हैं भाजपा विधायक सबनानी जी शालीनता ऐसी कि इनकी विनम्रता के आगे पत्थर भी पिघल जाए
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों को 56 फीसदी मंहगाई भत्ता,तीन प्रतिशत वेतन में वृद्धि को बजट में शामिल करेगी मोहन सरकार,संविदा कर्मियों के लिए खास प्लान,जुलाई में पेश होगा एमपी का बिग बजट
15/5/2024
नर्सिंग एप्रिन पहन कर कांग्रेस विधायक पहुंचे विधानसभा,जमकर किया हंगामा
1/7/2024
वेंटीलेटर पर पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए होगी बंपर भर्ती,40 हजार होंगी भर्तियां
9/7/2024