शासकीय कर्मचारियों को 56 फीसदी मंहगाई भत्ता,तीन प्रतिशत वेतन में वृद्धि को बजट में शामिल करेगी मोहन सरकार,संविदा कर्मियों के लिए खास प्लान,जुलाई में पेश होगा एमपी का बिग बजट

📷 Vallabh Bhawan
प्रदेश की मोहन सरकार जुलाई के महीने में पूर्ण बजट पेश करने की योजना पर काम कर रही है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार वित्त विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं| सभी विभागों से मई के अंत तक प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है| इस बार वजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है| इसमें कर्मचारियों को 56 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता देने,तीन प्रतिशत वेतन में वृद्धि,संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में आठ प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से प्राविधान रखे जाएंगे| केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर अंशदान विभागों को रखना होगा| गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के कारण सरकार ने पूर्ण बजट प्रस्तुत न करके एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान प्रस्तुत किया था| जुलाई 2024 तक के लिए यह व्यवस्था की गई है| इसमें किसी तरह के कर संबंधी नए प्रस्ताव और व्यय के नए मद सम्मिलित नहीं किए थे| द्वितीय अनुपूरक बजट में कुछ नई योजनाएं शामिल कर ली गई थी| वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा कि आवश्यक व्यय के प्रविधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाएं| केन्द्र सरकार के अनुसार मंहगाई भत्ता और राहत के लिए बजट स्थापना व्यय में रखें| केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं के लिए राज्यांश पर्याप्त मात्रा में रहना चाहिए| अधोसंरचना विकास के कार्य सरकार की प्राथमिकता में हैं| इसलिए उनके प्रस्ताव समय से भेजें ताकि आवश्यक राशि का प्राविधान किया जा सके|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया स्वीकर,कांग्रेस के संगठन में हैं कमियां,एक से डेढ़ महीने में दिखेगा बदलाव
मोहन सरकार के मंत्रियों की परफॉर्मेंस में गिरावट,पांच महीने में मंत्रियों के क्षेत्र में गिरा 22 प्रतिशत मतदान,राजेन्द्र शुक्ला सहित कई मंत्रियों पर संगठन की नजर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिपरिषद की उप समिति गठित
7/6/2024
15अगस्त तक होंगी 30 लाख भर्तियां राहुल गांधी ने किया दावा,चार जून को बनेगी कांग्रेस की सरकार
9/5/2024
सरकार की उपलब्धि बताने आए राजेन्द्र शुक्ला ने बताई प्रदेश की कमजोरी,कहा सफर के लिए एक हजार भी नहीं गरीबों के पास
12/7/2024