Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना

May 30, 2025 2 min read
कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की  पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
ADVERTISEMENT
Font Size:

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उसके पहले प्रदेश में सियासत का बाजार गर्म हो गया है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने करारा प्रहार किया तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हे चारों खाने चित्त कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने न सिर्फ उमंग सिंघार को जवाब दिया बल्कि पूरी कांग्रेस को आइना दिखाते उए कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी बन कर रह गई है। कांग्रेस के नेताओं को उनके नेता शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को करारा जवाब देने के बाद देश के सर्वदलीय पार्टियों के चुनिंदा सांसदों का डेलीगेशन अलग-अलग देसों में भेजा गया है। जिसमें एक दल का नेतृत्व शशि थरुर कर रहे हैं। दो दिन पहले ही शशि थरुर ने एक प्रेसवार्ता के दौरान पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अब भारत में एक ऐसी सरकार है जो विरोधियों को करारा जवाब देने में विश्वास रखते हैं। शशि थरुर के इस बयान के बाद उनकी देश भर में तारीफ हो रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से शशि थरुर का उदाहरण देने पर कांग्रेस के नेता जवाब देने से बच रहे हैं। और यहीं से भाजपा को ताकत मिल रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर भी बड़ा हमला किया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना | मुखबिर MP