Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लक्ष्मण सिंह का हो रहा 'हृदय' परिवर्तन,फिर थाम सकते हैं बीजेपी का दामन कार्रवाई का कर रहे इंतजार

May 29, 2025 3 min read
लक्ष्मण सिंह का हो रहा 'हृदय' परिवर्तन,फिर थाम सकते हैं बीजेपी का दामन कार्रवाई का कर रहे इंतजार
ADVERTISEMENT
Font Size:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। पिछले दिनों उनके द्वारा दिए बयान से पार्टी नेतृत्व खुश नहीं है जिसके चलते उन्हे नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके चलते कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब उन्होने दिया है लेकिन कांग्रेस इस उत्तर से संतुष्ट नहीं है। अनुशासन समिति ने लक्ष्मण सिंह के जवाब को असंतोषजनक करार देते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश का मन बना लिया है। लक्ष्मण सिंह ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ विवादित बयान दिए था। खासकर उन्होने उमर अब्दुल्ला को लेकर बयान दिया जिसमें उन्होने कहा था कि  “आतंकवादियों से मिलीभगत” कर सकते हैं। इस बयान से कांग्रेस में व्यापक नाराजगी फैल गई।  पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सांसद तारिक अनवर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 9 मई को लक्ष्मण सिंह को नोटिस जारी किया था और उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह का जवाब पार्टी को रास नहीं आया और इसे अनुशासन समिति ने संतोषजनक नहीं माना है। अब पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करने जा रही है।  कांग्रेस के भीतर यह माना जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और वह संगठन में बार-बार असहजता का कारण बनते जा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उनके बयानों ने पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। वर्तमान लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के सदस्य हैं लेकिन उनके हालिया तेवरों से ऐसा लगता है कि उनका पार्टी नेतृत्व से मोहभंग बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस नेतृत्व अब यह तय करने के मोड़ पर है कि ऐसे असंतुष्ट नेताओं को पार्टी में बनाए रखा जाए या बाहर का रास्ता दिखाया जाए। खबर ये भी है कि लक्ष्मण सिंह बीजेपी में एक बार फिर शामिल होने की कोशिश में हैं। हांलाकि ये कोशिश उनकी लंबे समय से चल रही है लेकिन किसी कारण वश उनकी बात नहीं बन पाई है। अब एक बार फिर उनकी बीजेपी के कुछ नेताओं से बात चल रही है। फिलहाल वो पार्टी की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT