15अगस्त तक होंगी 30 लाख भर्तियां राहुल गांधी ने किया दावा,चार जून को बनेगी कांग्रेस की सरकार

📷 Rahul On PM Modi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए भर्ती भरोसा स्कीम लाने का दावा किया और कहा कि चार जून को कांग्रेस की सरकार आ रही है| 15 अगस्त तक 30 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा| दरअसल राहुल गांधी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है| वीडियो को चलती कार में बनाया गया है|जिसमें वो कई तरह के दावे करते नजर आ रहे हैं| राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है और वो स्लिप कर रहे हैं राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अब मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे| राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने डिसीजन ले लिया है कि अगले चार-पांच दिन में आपका ध्यान भटकाना है और कुछ न कुछ करना है| राहुल गांधी ने देश की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है,नरेन्द्र मोदी जी ने आपको कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे नहीं दिया,नोटबंदी की,जीएसटी लागू किया,और सारा का सारा काम आडानी जैसे लोगों को दिया है|वहीं अब इस वीडियो के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है| भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अपने तेवर तीखे करते हुए सीधे राहुल गांधी पर हमला बोलना शुरु कर दिया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?चुनाव पर रचनात्मक वीडियो, रील, मीम पोस्ट करने पर निर्वाचन आयोग करेगा पुरस्कृति,आयोग का नवाचार
14 लाख विद्यार्थी शिक्षा से बाहर,स्कूलों की मैपिंग कराने पर हुआ खुलासा,हर्कत में आया राज्य शिक्षा केन्द्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों को 56 फीसदी मंहगाई भत्ता,तीन प्रतिशत वेतन में वृद्धि को बजट में शामिल करेगी मोहन सरकार,संविदा कर्मियों के लिए खास प्लान,जुलाई में पेश होगा एमपी का बिग बजट
15/5/2024
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिपरिषद की उप समिति गठित
7/6/2024
इंडी गठबंधन ने राहुल गांधी को चढ़ाया चने के झाड़ पर,अब नेता प्रतिपक्ष बन कर देंगे मोदी को चुनौती
16/6/2024