सरकार की उपलब्धि बताने आए राजेन्द्र शुक्ला ने बताई प्रदेश की कमजोरी,कहा सफर के लिए एक हजार भी नहीं गरीबों के पास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाने आए थे लेकिन सबसे बड़ी कमजोरी बता गए| दरअसल वो राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली एयर एंबुलेंस सेवा के बारे में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दे रहे थे| इस दौरान उन्होने स्वास्थ्य विभाग को लेकर कई तरह की बातें भी बताई| राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को जिला अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और उसमें चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा| और इसके लिए ढाई हजार से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु की जा रही है| राजेन्द्र शुक्ला ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कुल 40 हजार स्टाफ की भर्ती होनी है जिसको तीन चरणों में पूरा किया जाएगा| इसके अलावा राजेन्द्र शुक्ला ने बजट सहित कई उपलब्धियों की भी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन की वजह से ही 29 की 29 लोकसभा सीटें पार्टी जीतने में कामयाब हुई है| लेकिन इसी बीच राजेन्द्र शुक्ला ने एक ऐसी बात कह डाली जो शायद वो नहीं कहना चाहते रहे होंगे| हाल ही में राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए एयर एंबुलेंस की निशुल्क सेवा शुरु की गई है| जिसको लेकर राजेन्द्र शुक्ला बात कर रहे थे लेकिन उसी दौरान उन्होने यह कह डाला कि प्रदेश में जिस परिवार के पास एक हजार रुपये सफर के लिए नहीं हुआ करते थे वही परिवार अब निशुल्क एंबुलेंस का लाभ उठाएंगे| इसका मतलब है कि राज्य सरकार आज अपनी उपलब्धियां तो बता रही है लेकिन यह भी स्पष्ट हो गया है कि आज भी लोगों के पास सफर के लिए एक हजार रुपये नहीं हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ग्वालियर-चंबल के दलित मतदाता भाजपा पर नहीं कर रहे विश्वास,लोकसभा चुनाव की समीक्षा में सामने आई बात
जल्द मिलेंगे जिलों को प्रभारी मंत्री,अमरवाड़ा उपचुनाव की मतगणना का था इंतजार,संगठन से सरकार कर रही चर्चा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025