एसीएस अनुराग जैन की दो टूक,मेरे सामने जो फाइल लाएं उसमें यह अवश्य बताएं कि जो जो कर रहे हैं उसका क्या लाभ होगा

प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत सरकार के अधिकारियों से केवल प्रस्ताव भेजने के समय नहीं बल्कि हमेशा संपर्क में रहें। साथ में उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेरे सामने जो फाइल लाएं उसमें यह अवश्य बताएं कि जो कर रहे हैं, उसका क्या लाभ है और क्या अच्छा कर सकते हैं। सभी अधिकारी टीम भावना से काम करें। दूसरे विभागों के विशेषज्ञों के अनुभवों को लाभ उठाएं। अन्य राज्यों में जो अच्छे काम हो रहे हैं, उन पर नजर रखें। अब तकनीक के उपयोग का जमाना है। सभी अपग्रेड हों। जहां जो भी अच्छा मिले, उसे ग्रहण करें। प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर जानकारी दी और आय बढ़ाने के प्रयासों के बारे में बताया। मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजना या योजना में किस तरह निजी भागीदारी हो सकती है, इस पर विचार करें। प्रदेश के पास पर्याप्त भूमि है, इसके सदुपयोग पर ध्यान दिया जाए। प्रदेश में निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिट में किए गए वादों को पूरा करने में तत्परता दिखाएं। अनुराग जैन के प्रशानिक मुखिया बनते ही मप्र सरकार ने देश के पहले जैन बोर्ड के गठन की मंजूरी भी दे दी है इससे यह दर्शाता है कि अनुराग जैन अपने समाज के प्रति कितने जिम्मेदार ब्यक्ति हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?उज्जैन 'कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना' लागत राशि 919 करोड़ 94लाख रूपये को मिली मंजूरी
अधिकतम सदस्यता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कन्या पूजन कर पंडाल में बनाया लोगों को भाजपा का सदस्य
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024