Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जीतू पटवारी के हाई वोल्टेज 'ड्रामे' के बाद सीएम हाउस में होगा किसान सम्मेलन,सीएम करेंगे किसानों का सम्मान

Oct 16, 2025 1 min read
जीतू पटवारी के हाई वोल्टेज 'ड्रामे' के बाद सीएम हाउस में होगा किसान सम्मेलन,सीएम करेंगे किसानों का सम्मान
ADVERTISEMENT
Font Size:

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर हाई वोल्टेज ड्राम करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों का सम्मान करने की योजना बनाई है। सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास पर किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के अध्यक्ष और नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिले से लगभग 2500 किसान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में किसानों को भावांतर योजना के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। योजना अंतर्गत किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में फसल बेच सकेंगे। किसानों को 15 दिवस में भावांतर की राशि उनके आधार लिंक बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। भावांतर योजना के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 17 अक्टूबर तक होंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
जीतू पटवारी के हाई वोल्टेज 'ड्रामे' के बाद सीएम हाउस में होगा किसान सम्मेलन,सीएम करेंगे किसानों का सम्मान | मुखबिर MP