Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अजय सिंह ने कहा कांग्रेस में ‘गुटबाजी चलती रहती है’ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को अप्रत्यक्ष दी चुनौती,दम हो तो खत्म करके दिखाएं

Mar 27, 2025 2 min read
अजय सिंह ने कहा कांग्रेस में ‘गुटबाजी चलती रहती है’ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को अप्रत्यक्ष दी चुनौती,दम हो तो खत्म करके दिखाएं
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी होना कोई बड़ी बात नहीं है और उसे पार्टी के ही नेता अक्शर स्वीकार भी करते रहते हैं। लेकिन सतना में आयोजित एक सभा के दौरान जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (राहुल) ने एक कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी की बात कही वो किसी के गले से नहीं उतर रही है। माना यह भी जा रहा है कि अजय सिंह ने गुटबाजी के नाम पर सीधे हरीश चौधरी को चुनौती दी है कि आप में दम हो तो गुटबाजी रोक कर दिखाओ। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विंध्य में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में जीतू पटवारी और हरीश चौधरी कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। लेकिन इस बीच अजय सिंह ने गुटबाजी की बात कर हरीश चौधरी की दुखनी नब्ज पर हाथ रखा और खुले मंच में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच गुटबाजी चलती रहती है लेकिन कार्यकर्ताओं को इसमें नहीं पड़ना चाहिए उन्हे अपना काम करना चाहिए। अजय सिंह के ऐसा कहने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी उनका मुंह ताकते रह गए उनकी जुवां से कोई शब्द नहीं निकल पाया। क्योंकि अजय सिंह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और उनके आगे बोलने की इन नेताओं में हिम्मत नहीं है लिहाजा अजय सिंह के बयान को लेकर दवी जुवां अब कांग्रेस के ही नेता अलग-अलग नजरिए से समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अजय सिंह के बयान के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को काफी झटका लगा है क्योंकि जब पार्टी का बड़ा नेता इस प्रकार से बयान देता है तो कार्यकर्ताओं का मनोबल खुद ही नीचे चला जाता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT