Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी के सभी सांसद,विधायक और मंत्री दिल्ली में लेंगे एमपी के जायके का मजा,30 आगस्त से 2 सितंबर तक होगा 'मध्यप्रदेश उत्सव'

Aug 29, 2024 2 min read
एमपी के सभी सांसद,विधायक और मंत्री दिल्ली में लेंगे एमपी के जायके का मजा,30 आगस्त से 2 सितंबर तक होगा 'मध्यप्रदेश उत्सव'
ADVERTISEMENT
Font Size:

दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर,तक  'मध्यप्रदेश उत्सव' आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का  प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उत्सव में लघु मध्यप्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ के लिए सभी को आमंत्रित किया है। उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और जनसामान्य को आमंत्रित किया गया है। 

ADVERTISEMENT

एमपी के जायके का दिल्ली में लगेगा तड़का

इस उत्सव में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के मुख्य व्यंजन उपलब्ध होंगे। मालवा थाली, बुंदेलखंड थाली,  निमाड़ थाली और बघेलखंड थाली का स्वाद ले सकते हैं, जिसके लिए मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विशिष्ट व्यंजन जैसे भुट्टे की कीस, इंदौरी पोहा, महेरी, सेवभाजी, निमोना, बाफला, चूरमा लड्डू, मिलेट खीर, इत्यादि का भी आगंतुक आनंद ले सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी के सभी सांसद,विधायक और मंत्री दिल्ली में लेंगे एमपी के जायके का मजा,30 आगस्त से 2 सितंबर तक होगा 'मध्यप्रदेश उत्सव' | मुखबिर MP