कांग्रेस के 60 विधायकों की टोलियां बुधनी और विजयपुर विधानसभा में संभालेंगी बूथ प्रबंधन का काम,हर बूथ में कार्यकर्ताओं का होगा चयन

बुंधनी और विजयपुर विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बूथों में अपनी जमावट अभी से शुरु कर दी है| लिहाजा कांग्रेस पार्टी इन दो सीटों में होने वाले उप चुनाव के लिए जमीनी जमावट शुरु कर दी है| कांग्रेस पार्टी की तरफ से तय किया गया है कि 30-30 विधायकों की टोली बनाई जाएगी जिनका मुख्य काम बूथ प्रबंधन का होगा| कांग्रेस की तरफ से भेजे गए विधायक प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे| साथ ही पूर्व विधायकों को भी कांग्रेस ने मैदान में उतारने की योजना तैयार की है| पंचायत स्तर पर कांग्रेस बाहरी कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी जो घर-घर संपर्क अभियान को संचालित करेंगे| गौरतलब है कि प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्वाचित हुए थे तो विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद उन्होने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था| जिसके कारण सीट रिक्त हो गई| इसी तरह विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ले ली और मंत्री बनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था| इन दोनों सीटों के लिए प्रस्तावित उप चुनाव की तैयारी का जिम्मा कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में 30-30 विधायकों की टोली बना कर सौंपने का निर्णय लिया है| इन विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित होंगे,जहां ये बूथ प्रबंधन के काम को प्राथमिकता देंगे| स्थानीय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण,प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क,मतदान के दिन प्रबंधन के लिए तैयार करेंगे| इस कार्य में पूर्व विधायक सहयोगी की भूमिका निभाएंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी के सभी सांसद,विधायक और मंत्री दिल्ली में लेंगे एमपी के जायके का मजा,30 आगस्त से 2 सितंबर तक होगा 'मध्यप्रदेश उत्सव'
जो शासकीय कर्मचारी पदोन्नति से इनकार करते हैं उन्हें क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया जाएगा,जारी हुआ आदेश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025