बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल सभी दावेदारों ने लगाई दिल्ली तक दौड़,खुद के लिए जमा रहे फील्डिंग

मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है अब हर ब्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रहा है। पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता इस बात से परेशान है कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कब होगी और अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जो नेता खुद को मानते हैं वो लगातार दिल्ली तक दौड़ लगा कर खुद के लिए फील्डिंग जमाने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के पद का चयन जितना खिंचता चला जा रहा है उतना ही यह चुनाव दिलचश्प भी होता जा रहा है। भाजपा में करीब दो दर्जन सांसद और विधायक खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार मान रहे हैं। वहीं कुछ बड़े नेता चुनाव हार गए तो वो अपना राजनीतिक पुनर्वास चाहते हैं इसलिए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं। फिलहाल भाजपा के कई नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के बहाने अपनी फील्डिंग जमा रहे हैं। दिन में पार्टी के लिए प्रचार करते हैं और फिर समय मिलने पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपने लिए माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। कुछ ऐसे नेता भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार बन रहे हैं जो न सासंद हैं न विधायक हैं और न ही चुनाव हारे हैं लेकिन वो खुद को संगठन का जानकार और अनुभवी नेता मानते हैं इसलिए वो भी अध्यक्ष पद की दौड़ में खुद को शामिल कर रहे हैं। आम कार्यकर्ता तो यही चाहता है कि अध्यक्ष की घोषणा जल्दी हो जाए लेकिन जो खुद को दावेदार मानते हैं वो चाहते हैं कि थोड़ा वक्त और मिल जाए। कहते हैं इंतजार का मजा भी कुछ अलग ही होता है। और उसी इंतजार का मजा फिलहाल भाजपा के वरिष्ठ नेता ले रहे हैं। दूसरी तरफ एक और मजेदार पहलू देखने को मिल रहा है कि जो लोग अक्शर सत्ता में रहने वालों के इर्द-गिर्द घूमते हैं उनके लिए यह पल बहुत कठिन हो रहा है क्योंकि उनको समझ ही नहीं आ रहा कि वो अभी किसके दरवाजे पर हाजिरी लगाने जाएं। क्योंकि सरकार के बाद संगठन ही है जहां पर लोग हाजिरी लगाने जाते हैं। और ऐसी स्थिति में अक्शर चमचागीरी कर खुद को लामलाइट में बनाए रखने वाले काफी परेशान हैं कि वो कहां जाएं और कहां न जाएं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बाल-बाल बचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के बाद बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
निवेश बढ़ाने के लिए 25 से अधिक विभागों की नीतियों में बदलाव करेगी मोहन सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024