Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

निवेश बढ़ाने के लिए 25 से अधिक विभागों की नीतियों में बदलाव करेगी मोहन सरकार

Feb 2, 2025 2 min read
निवेश बढ़ाने के लिए 25 से अधिक विभागों की नीतियों में बदलाव करेगी मोहन सरकार
ADVERTISEMENT
Font Size:

जापान की चार दिवसीय यात्रा से लौटे सीएम यादव ने कहा कि जापान से हमारी संस्कृति भी बहुत मिलती है। हम सूर्य को पूजते हैं, सूर्य को वे भी अपना देवता मानते हैं। सरस्वती जी, गणेश जी और भगवान गौतम बुद्ध की वजह से भी जापान से भारत के बहुत पुराने संबंध है। जापान की चान दिन की यात्रा में कई बड़ी कंपनियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। वो सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हुए भारत और मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में जापान भी बड़ा भागीदार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं निवेश को आकर्षिक कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहा हूं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जीआईएस से पहले 25 विभागों की नीतियों में बदलाव कर उन्हें निवेश के और अनुकूल बना रही है। जापान के निवेशकों को बताया है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के सभी जिले असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए हैं। सीएम यादव को स्टेट हैंगर में स्वागत करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चार दिवसीय जापान यात्रा बहुत सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जापान यात्रा विकसित मध्यप्रदेश को नए आयाम तक पहुंचाएगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश के विकास में एक नई श्रृंखला जोड़ने का कार्य करेगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
निवेश बढ़ाने के लिए 25 से अधिक विभागों की नीतियों में बदलाव करेगी मोहन सरकार | मुखबिर MP