NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला पारिश्रमिक में 4.46% की वार्षिक वृद्धि करके दिया बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में महंगाई राहत देते हुए 4.46% की वार्षिक वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI Index के आधार पर की गई है। वित्त विभाग ने सोमवार को सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले साल संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 2.94% की वृद्धि हुई थी। इस बार की बढ़ोतरी को एक तरह का महंगाई भत्ता माना जा रहा है, जो हर साल बढ़ाया जाता है।
किस पद पर कितना बढ़ेगा वेतन
नए आदेश के बाद विभिन्न पदों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को हर महीने इतना अतिरिक्त लाभ मिलेगा:
पद मासिक वृद्धि
लिपिक ₹1,220
वाहन चालक ₹1,220
डाटा एंट्री ऑपरेटर ₹1,470
सहायक वार्डन ₹1,600
लेखापाल ₹1,600
स्टेनोग्राफर ₹1,800
एमआईएस कोर्डिनेटर ₹2,100
ड्राफ्ट्समेन ₹2,100
उपयंत्री ₹2,100
बीआरसी ₹2,100
प्रोग्रामर ₹2,700
सहायक यंत्री ₹2,700
मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ की जब मुखबिर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलना चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पोहा जलेवी से शुरु हुई सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को आस-पास रहने का मिला निर्देश
कांग्रेस कितनी भी बाड़ेबंदी करे भाजपा ने कच्ची गोटियां नहीं खेली हैं जीतू पटवारी उमंग सिंघार और हरीश चौधरी के भविष्य पर 'ग्रहण' लगना तयं
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024