पदोन्नति में आरक्षण के बीच दो अधिकारियों का एक दिन के लिए हुआ प्रमोशन,2016 से लगी है पदोन्नति पर रोक

मप्र में पदोन्नति पर आरक्षण मामले में लगी रोक के कारण हजारों की संख्या में बिना पदोन्नति के रिटायर हो गए इस बीच दो अधिकारियों का एक दिन के लिए प्रमोशन कर दिया गया जिसके कारण इस पूरी प्रक्रिया में सवाल खड़े होने लगे हैं| दरअसल साल 2016 से पदोन्नति पर रोक लगी हुई है| और पूरा मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं| लेकिन रविवार 31 अगस्त को पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुसंशा के आधार पर संयुक्त संचालक डॉ. आरके मोहिया को एक दिन के लिए संचालक पद पर पदोन्नत कर दिया| एक सितंबर को संयुक्त संचालक डॉ. प्यार सिंह पटेल को अवकाश के दिन रविवार को संचालक पशुपालन एवं डेयरी के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए| हांलाकि,आदेश में कहा गया है कि यह पदोन्नति प्रावधिक है और सुप्रीम कोर्ट में चल रही याचिका पर होने वाले आदेश के अध्याधीन रहेगी| गौरतलब है कि मप्र हाईकोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण नियम 2002 को निरस्त किए जाने के बाद पदोन्नतियां बंद हैं| इस मामले में सरकार सुप्रीमकोर्ट पहुंच चुकी है लेकिन निर्णय अब तक नहीं हुआ है| कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है| इसके बाद पदोन्नतियां नहीं दी जा रही हैं| जबकि,आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के कई पात्र अधिकारी-कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए| इस पूरे मामले में कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए राज्य सरकार ने दूसरा रास्ता तैयार किया जिसके तहत उच्च पद प्रभार देने की व्यवस्ता लागू की गई लेकिन स्थाई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है| जबकि सरकार ने नए नियम का प्रारुप भी तैयार कर लिया है| मंत्री समूह बना कर सभी पक्षों से चर्चा भी हो चुकी है फिर भी मामला लंबित ही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सोयाबीन उत्पादन में नंबर वन बना मप्र,'सोयाप्रदेश' का मिला ताज,महाराष्ट्र,राजस्थान को छोड़ा पीछे
कांग्रेस कार्यकारिणी की देरी के चलते जीतू पटवारी के खिलाफ बागी होने की कगार पर कई नेता,उप चुनाव तक जारी नहीं होगी कार्यकारिणी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025