बीजेपी में 'शीतलहर' के बीच कार्यकर्ता धूप सेंकते नेताओं से कहते हैं भाई साहब मुझे भी काम दीजिए

मप्र शीतलहर की आगोश में है जिसका असर भाजपा के नेताओं में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में धूप सेंकते नजर आए। प्रदेश कार्यालय के पार्क में बैठे दोनों नेताओं के चारों तरफ बड़ी संख्या में कुर्सियां लगी हुई थी। एक-एक करके कार्यकर्ता आते जाते संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात करते जाते। कुछ काम भी बता रहे थे जिन्हें हितानंद शर्मा यथासंभव पूरा करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इस बीच कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी आ रहे थे जिन्हें पार्टी में काम करना है। ऐसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने हितानंद शर्मा से कहा कि भाई साहब हमें काम दीजिए पार्टी के लिए काम करना है। जैसे ही कार्यकर्ता काम मांगते हितानंद शर्मा और अजय जामवाल असहज सा महसूस कर रहे थे। फिर थोड़ा रुक कर उन्हें आश्वासन दे रहे थे और उनसे कह रहे थे कि आप जिस जिले से आए हैं वहीं के अपने जिला अध्यक्षों से काम मांगिए वहां पर आपको बेहतर तरीके से काम और मार्गदर्शन मिल सकता है। इस बीच चाय का दौर शुरु हुआ तो चाय की चुस्की के साथ संगठन महामंत्री और कार्यकर्ता बातें करते रहे। कुछ कार्यकर्ताओं ने जुवानी हिम्मत दिखाई तो कुछ के चेहरों पर सवाल साफ नजर आ रहे थे लेकिन लेकिन होंठों तक उनके सवाल नहीं आ पाए। एक महाशय तो ऐसे भी आए जिन्होंने कहा कि भाई साहब मुझे प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होना है। जिस पर संगठन महामंत्री ने काफी सधा हुआ जवाब देकर उन्हें चलता कर दिया। भाजपा की यही खूबसूरती भी है कि यहां पर कार्यकर्ता काम मांगने के लिए खुद आते हैं और यथासंभव उनकी क्षमता और प्रतिभा के हिसाब से पार्टी में काम देने का प्रयास किया जाता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सीएम यादव ने अमित शाह से मुलाकात कर निगम-मंडलों की नियुक्ति का रास्ता किया साफ ग्वालियर आने का दिया निमंत्रण
अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में आयुर्वेदिक औषधियों के साथ मिलेगा 'गोंडी' व्यंजन का स्वाद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024