Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम यादव ने अमित शाह से मुलाकात कर निगम-मंडलों की नियुक्ति का रास्ता किया साफ ग्वालियर आने का दिया निमंत्रण

Dec 14, 2025 2 min read
सीएम यादव ने अमित शाह से मुलाकात कर निगम-मंडलों की नियुक्ति का रास्ता किया साफ ग्वालियर आने का दिया निमंत्रण
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जिसे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता। वो सदा अमर रहेंगे। वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में उनकी याद में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमित शाह से सीएम यादव की हुई मुलाकात को अन्य नजरिए से भी देखा जा रहा है। मोहन सरकार के गठन को दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं लेकिन सरकार अभी तक निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं कर पाई है जिसके कारण पार्टी में असंतोष की स्थिति निर्मित होने लगी है। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान निगम मंडलों की घोषणा को लेकर सीएम यादव ने अमित शाह से चर्चा की है। क्योंकि सरकार की पहली सूची तैयार है बस उसकी घोषणा करना बांकी है। केन्द्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही निगम-मंडलों की सूची जारी होने का क्रम शुरु कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT