भोपाल में 'खूबसूरत' युवतियों के लिए खतरा बना अनजान चेहरा दो दिन में तीन लड़कियों पर किया हमला

मध्य प्रदेश की राजधानी खूबसूरत युवतियों के लिए खतरा बन सकती है इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी एक अनजान चेहरा जवान और खूबसूरत युवतियों के लिए के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है। आरोपी की वारदात से पुलिस भी हैरान और परेशान है। दरअसल एक युवक चेहरे पर नकाब और हाथ में धारदार हथियार लेकर रात के अंधेरे में निकलता है और फिर वो युवतियों पर धारदार हथियार से हमला करके अंधेरे में ही गायब हो जाता है। इस अज्ञात आरोपियों ने अब तक तीन अलग अलग युवतियों को चाकू की नोंक से घायल किया है। आरोपी ने दो युवतियों को पिपलानी और एक युवती को अयोध्या नगर में चाकू से मारकर घायल किया है। तीनों युवतिओं 19 से 21 साल की उम्र बताई जा रही है। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। और जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि जिन तीनों युवतियों पर अज्ञात नकाबपोष ने हमला किया है उन्हें भी नहीं मालूम कि उन पर हमला क्यों हुआ है। वहीं अलग- अलग हुई इस वारदात से पुलिस भी हैरान और परेशान होकर आरोपी की तलाश कर रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संविदा कर्मियों को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान नियमित करने के लिए बनेगी समिति
संविदा कर्मियों को नियमितीकरण के नाम पर समिति का थमाया 'झुनझुना' पदोन्नति पर आरक्षण के लिए भी बनी थी समिति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024