Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

संविदा कर्मियों को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान नियमित करने के लिए बनेगी समिति

Jan 30, 2026 1 min read
संविदा कर्मियों को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान नियमित करने के लिए बनेगी समिति
ADVERTISEMENT
Font Size:

संविदा कर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित पर अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले संविदा कर्मियों की महा पंचायत में उन्हें नियमित करने और नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं देने का ऐलान किया था लेकिन चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बदल गए और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मामला लगातार टलता रहा। अब भोपाल में आयोजित संविदा कर्मियों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि 2023 की संविदा नीति के सभी प्रविधानों का पालन सुनिश्चित कराएंगे। संविदा कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का काम सरकार करेगी। यह हमारे हनुमान है। सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी की समिति बनेगी, जो सभी विषयों पर विचार कर निर्णय लेगी। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की तरफ से 30 जनवरी को भोपाल के न्यू दशहरा मैदान में विशाल महासम्मेलन आयोजित किया गया था।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT