बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल पूर्व सीएम शिवराज से मिले दोनों ने की सरकार संगठन और निगम-मंडल को लेकर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी में शिवराज सिंह चौहान को भले साइड हीरो बना दिया गया हो लेकिन हकीकत यही है कि कई बार साइड हीरो पिक्चर का रुख बदल देता है। और उसी प्रकार के साइड हीरो हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान। हाल ही में पूर्व सीएम से भोपाल स्थित उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जाना हुआ। जिनका केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार तरीके से स्वागत भी किया। इस बीच दोनों नेता करीब आधे घंटे तक चर्चा करते रहे। चाय की चुस्कियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कभी संगठन को लेकर पूर्व सीएम से बात करते तो कहीं सरकार को लेकर पूर्व सीएम से बात करते। शिवराज सिंह चौहान भी रह-रह कर संगठन के बजाय सरकार के कामकाज की बात कर रहे थे और इस बीच इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। कैलाश विजयवर्गीय के भविष्य को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई कि केन्द्रीय नेतृत्व क्या सोच रहा है। वहीं इस बैठक में निगम-मंडल गंभीर मुद्दा रहा। दर असल पिछले दो महीने से निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर सरकार और संगठन लगातार कसरत कर रहे हैं लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकल रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि निगम मंडल की सूची तैयार है लेकिन कुछ नामों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में वाद विवाद की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण सूची तैयार होने के बाद भी जारी करने की सरकार और संगठन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार पूर्व सीएम शिवराज ने भी कुछ नाम निगम-मंडल को लेकर दे रखा है जिसमें रामपाल सिंह का नाम भी शामिल हैं। उनके अलावा कुछ और नाम भी हैं जिन्हें पूर्व सीएम शिवराज ने दिया है। लेकिन डाक्टर मोहन यादव उन नामों को शामिल नहीं करना चाहते। ऐसी ही सियासी कस्मकश को लेकर अध्यक्ष और पूर्व सीएम के बीच चर्चा हुई लेकिन चर्चा का कोई निष्कर्ष नहीं निकला पाया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस की रणनीति से बाहर कमलनाथ और अरुण यादव जैसे बड़े नेता जवाब देने से बच रही कांग्रेस
संविदा कर्मियों को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान नियमित करने के लिए बनेगी समिति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024