Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी में 'नवीन' युग का आगाज होती ही एमपी के नेताओं ने दिल्ली की ओर लगाई दौड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तलाश रहे संभावना

Jan 20, 2026 3 min read
बीजेपी में 'नवीन' युग का आगाज होती ही एमपी के नेताओं ने दिल्ली की ओर लगाई दौड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तलाश रहे संभावना
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी में नवीन युग का आगाज हो चुका है। और अब एक युवा अध्यक्ष के रुप में भाजपा बसंत की तरुणाई में एक नई इबारत लिखने का प्रयास कर रही है। इस बीच ने अध्यक्ष के शपथ लेते ही एमपी के बीजेपी नेताओं ने दिल्ली की तरफ दौड़ लगाना शुरु कर दिया है। सभी नेता हाथ में पुष्पगुच्छ लेकर अभी तो बधाई दे रहे हैं। साथ में पार्टी में उनका क्या दायित्व है उसकी धीरे से जानकारी दे रहे हैं। और धीरे से यह भी कह कर आते हैं कि भाई साहब मेरा ध्यान भी रखिएगा। मतलब साफ है जो नेता न सरकार में हैं और न संगठन में वो अब दिल्ली की ओर रुख करने की कोशिश में जुट गए हैं। दरअसल भाजपा को पहली बार इतने युवा अध्यक्ष मिले हैं। और युवा अध्यक्ष होने के साथ नितिन नबीन एमपी के बीजेपी नेताओं के साथ जुड़े रहे हैं। उसी जुड़ाव का फायदा अब एमपी बीजेपी के नेता उठाना चाहते हैं। नितिन नवीन के प्रस्तावक भी एमपी से 22 थे। यानि प्रस्तावकों में एमपी ने अपनी ताकत दिखाई और अब वही ताकत कार्यकारिणी में भी एमपी बीजेपी के नेता दिखाना चाहते हैं। जिन नेताओं को पार्टी साइड लाइन करने में लगी है वो नेता अब नए अध्यक्ष के आने से अपनी संभावना तलाश रहे हैं। कई ऐसे नेता हैं जिन्हें उम्मीद है कि नितिन नबीन उन्हें अपनी कार्यकारिणी के किसी कोने में स्थान जरुर देंगे जिससे वो राष्ट्रीय राजनीति में अपना परचम लहरा पाएंगे। फिलहाल तो सारी मुलाकातें पुष्पगुच्छ तक ही सीमित हैं लेकिन यह तय है कि यह मुलाकात आगे और भी गुल खिलाने वाली हैं। एमपी के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है। उनकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने की सबसे ज्यादा संभावना है क्योंकि उनका पांच साल का अध्यक्षीय कार्यकाल अच्छा रहा है। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा भी एक बड़े दावेदार के तौर पर हैं और भाजपा के फारब्रांड नेताओं में शामिल किए जाते हैं। इसलिए पूर्व गृह मंत्री को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देखा जा सकता है। इन नेताओं के अलावा भी कुछ चेहरे हैं जो गुप्त रुप से खुद के लिए फील्डिंग करने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी में 'नवीन' युग का आगाज होती ही एमपी के नेताओं ने दिल्ली की ओर लगाई दौड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तलाश रहे संभावना | मुखबिर MP