Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव के गरीब बच्ची के सिर पर हाथ फेरते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया यूनिफार्म घोटाले का मुद्दा

Jun 16, 2026 2 min read
सीएम मोहन यादव के गरीब बच्ची के सिर पर हाथ फेरते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया यूनिफार्म घोटाले का मुद्दा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन भोपाल की झुग्गी बस्ती में एक गरीब बच्ची के घर पहुंचे तो नेता प्रतिप उमंग सिंघार ने 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिलने के मामले को उठाने का प्रयास किया है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और गरीब परिवारों की जरूरतों को भी मज़ाक बना दिया है। पहले जिस काम को महिला स्व-सहायता समूह करते थे, वही काम अब निजी कंपनियों को ठेके पर सौंप दिया गया है। भाजपा एक तरफ़ "नारी वंदन" का ढोल पीटा जाता है, दूसरी तरफ़ महिलाओं के रोजगार छीनकर बड़े ठेकेदारों और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जाता है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सब कुछ निजी हाथों में सौंपने का अभियान चला रखा है- शिक्षा, रोजगार, अवसर, सब कुछ गिरवी रखा जा रहा है। बच्चों की यूनिफॉर्म तक को मुनाफे का जरिया बना दिया गया है। साफ़ है, यह सरकार जनता नहीं, बल्कि निजी कंपनियों और बड़े उद्योगपतियों के हितों की चौकीदारी कर रही है। गरीब बच्चे इंतजार करें, महिलाएं बेरोजगार हों, लेकिन ठेकेदारों का फायदा रुकना नहीं चाहिए भाजपा का असली मंत्र है  "जनता पर अत्याचार, उद्योगपति - ठेकेदार पर उपकार।"

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT