मोहन के मोह 'जाल' में भीमनगर झुग्गी के रहवासी सीएम यादव का दिखा अनोखा रुप

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव इन दिनों एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। जिस प्रकार से उन्होंने झुग्गी बस्ती का दौरा कर एक बिटिया के सिर पर अपना आशीर्वाद रुपी हाथ रखा तो ऐसा लगा मानो सुदामा के घर श्रीकृष्ण पहुंचे हों। पूरी बस्ती में एक अलग ही माहौल था क्योंकि उनके बीच प्रदेश के मुखिया थे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को भोपाल के भीम नगर बस्ती में सीएम मोहन यादव ने अचानक दौरा किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जनसंपर्क कर लाभर्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों की जिंदगी और बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर मुलाकात की और उसके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चांदनी की उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रतिभाशाली बेटी चांदनी की पढ़ाई में गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। हौसलों की बुलंदी से हर मंजिल आसान हो जाती है, चांदनी ने इसे साबित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना कारकेड ई-स्कूटी को स्वयं चलाते हुए जनसंपर्क करने भीमनगर बस्ती पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जनसंपर्क व लाभार्थियों से संवाद के दौरान बेटियों को दुलार किया और सेल्फी ली।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पांच माह से नहीं बढ़ा एमपी के शासकीय कर्मचारियों का DA हर महीने दो से तीन हजार का हो रहा नुकसान
सीएम मोहन यादव के गरीब बच्ची के सिर पर हाथ फेरते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया यूनिफार्म घोटाले का मुद्दा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024