दशहरा खत्म होते ही चुनावी मोड में भाजपा,उप चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर आज होगा मंथन

पिछेले डेढ़ महीने से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदस्यता अभियान में ब्यस्त था इस दौरान भाजपा ने सिर्फ सदस्यता अभियान पर ध्यान दिया| अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की दो विधासभा सीटों में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार करना शुरु कर दिया है| विजयपुर और बुंदनी में उपचुनाव होना है| विजयपुर के प्रत्याशी तो तय है एक औपचारिकता करना बांकी है लेकिन बुंदनी उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को माथापच्ची करनी है| क्योंकि यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पारंपरिक सीट मानी जाती है इस सीट में बड़ी संख्या में किरार समाज के लोग हैं| दावेदारों की बात करें तो करीब चार दावेदार इस सीट में माने जा रहे हैं| उन दावेदारों में सबसे सर्वश्रेष्ठ कौन होगा उसको लेकर भाजपा संगठन को मेहनत करनी है| माना यह जा रहा है कि जो भी दावेदार होगा वो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पंसद का ही होगा क्योंकि चुनाव जिताने की जिम्मेदारी भी उन्ही की होगी| बुंदनी सीट में शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने भी काफी मेहनत की है और वो लगातार कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे हैं लेकिन जिस प्रकार से पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर लगातार कांग्रेस को अपने निशाने में लिया है उससे यह माना जा रहा है कि फिलहाल कार्तिकेय का दावा कमजोर होगा अब उनके अलावा अन्य चार दावेदार हैं जिनमें भाजपा किसी प्रत्याशी का चयन करेगी| भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह,सह प्रभारी सतीश उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे| एक सीट में और उप चुनाव होना है बीना लेकिन अभी तक उसकी विधायक निर्मला सप्रे ने इस्तीफा नहीं दिया है और अभी तक भाजपा ने भी अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है कि बीना सीट को लेकर भाजपा क्या करने जा रही है इस लिए माना जा रहा है कि अभी बुंदनी और विजयपुर को लेकर ही भाजपा के नेता रणनीति बनाएंगे| लेकिन यह बात तय है कि प्रत्याशी चयन में प्रभारी और सह प्रभारी की रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी और जो अपनी रिपोर्ट में जिस नेता को मजबूत दावेदार बना कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजेंगे उसी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?प्रदेश में अब चलेगा 'मोहन मॉडल' मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान
मोहन सरकार का बड़ा फैसला, ‘आनंद ग्राम’ बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024