भाजपा में होने वाली बंपर नियुक्तियों में शामिल होने के लिए दावेदारों ने लगाई एड़ी-चोटी की ताकत

मध्य प्रदेश भाजपा में अगले कुछ दिनों में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होनी है। कार्यसमिति में करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों को शामिल किया जाना है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल लगातार नई प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकारिणी की घोषणा होते समय जिस प्रकार से क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने का प्रयास प्रदेश अध्यक्ष ने किया था ठीक उसी प्रकार के संतुलन की उम्मीद प्रदेश कार्यसमिति में भी की जा रही है। इसके साथ ही निगम-मंडलों की नियुक्ति का काम भी पार्टी की तरफ से चल रहा है। राज्य सरकार की तरफ से अंचलवार मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है जो निगम-मंडलों के संभावित दावेदारों की लिस्ट तैयार करके देंगे। ये बात और है कि क्वार्डिनेटर के तौर पर वरिष्ठ मंत्रियों को नाम चयन के लिए जिम्मेदारी दी गई है लेकिन सीएम दिए हुए नामों पर सहमति नहीं देते जिसके कारण निगम-मंडल की नियुक्तियां भी लगातार टलती जा रही हैं। लेकिन अब अगले साल से शुरु हो रहे चुनावी दौर को देखते हुए सरकार और संगठन की ओर से जो नियुक्तियां होनी हैं उनके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चाहता है कि नियुक्तियों का काम जल्दी पूरा हो जिससे चुने हुए पदाधिकारी अपने काम को ठीक से समझ पाएं और अगले साल 2027 में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में वो अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएं। संगठन की नियुक्तियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में लगातार भीड़ भी देखी जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में आकर पदाधिकारियों के सामने हाजिरी लगा रहे हैं और उन्हें अपना बायोडाटा थमा रहे हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार हफ्ते भर के अंदर प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हो जाएगी उसके तुरंत बाद निगम-मंडलों की घोषणा भी कर दी जाएगी। अप्रैल महीने में अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संभावित है लिहाजा यह तय है कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'वेंटीलेटर' पर भोपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था 'कमीशन' के लिए चिकित्सक ऐसी दवाएं लिखते हैं जो सरकारी फार्मेसी में उपलब्ध न हो
शासकीय कर्मचारियों को मोहन सरकार का बड़ा 'स्वास्थ्य' पैकेज 20 लाख तक का मिलेगा कैशलेस इलाज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024