भाजपा कार्यालय के हर 'खोमचे' में पदाधिकारी बैठक लगा कर कह रहे निगम-मंगल की सूची कब आ रही

ठंड का सीजन है लेकिन सियासी गर्मी पूरे शबाब पर है। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं। भाजपा में इन दिनों ठंडा करके खाने की एक नई परंपरा देखने को मिल रही है। प्रदेश कार्यकारिणी जारी होने के बाद करीब एक महीने तक प्रदेश कार्यालय में वीरानी सी छाई थी। उस वीरानी को खत्म करने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व की तरफ से अचानक तीन नियुक्तियां कर माहौल को गर्म करने का प्रयास किया गया। लेकिन जैसे ही ठंड ने अपना असर दिखाया तो माहौल फिर ठंडा हो गया। इतना होते ही भाजपा अध्यक्ष ने नवाचार करते हुए प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों के बैठने का निर्देश जारी कर दिया। इस नवाचार के बाद तो प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बाढ़ सी आ गई फिर भी कार्यकर्ताओं को संतुष्टि नहीं मिली। अब पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अगले कदम का इंतजार है। यानि निगम-मंडलों की नियुक्तियां। इस बात में कोई सक नहीं कि निगम-मंडलों को लेकर पार्टी के नेताओं में काफी उत्सुकता है कि उनका राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार खत्म होगा। जिस प्रकार पूर्व सीएम शिवराज के बंगले पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल हितानंद शर्मा और अजय जामवाल ने दस्तक दी और गुनगुनी धूम में बैठक कर राजनीतिक चर्चा की उससे यह साफ है कि निगम-मंडलों की घोषणा से पहले संगठन सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहा है। और जिस सूची का लोगों को लंबे समय से इंतजार है वो जल्द ही जारी होने वाली है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?IAS संतोष वर्मा के अंदर का 'रावण' आया बाहर कहा कितने संतोष वर्मा को मारोगे हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे
सरपंचों और महिला समूहों को अलग- अलग चरण में सम्मानित करेगी प्रदेश की सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024