कांग्रेस की सरकारों ने 'कुछ नहीं किया' भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया करारा प्रहार

आत्म निर्भर भारत अभियान को धरातल में उतारने के लिए भाजपा की सरकारों और संगठन की तरफ से अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। अगले तीन महीने तक चलने वाले भाजपा के 'स्वदेशी अपनाओ' अभियान को लेकर देश भर में प्रेस वार्ताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर मप्र भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अभियान से जुड़ी जानकारियों मीडिया से साझा की। इस दौरान उन्होने कहा कि देश को आर्थिक रुप से सक्षम और आत्म निर्भर बनाना है तो उसके लिए देश की जनता को स्वदेश में बनी वस्तुओं को ही लेना होगा। जिस दिन देश के नागरिक स्वदेशी वस्तुएं लेना शुरु कर देंगे उस दिन भारत आत्म निर्भर हो जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। अरुण सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने देश को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए कोई भी काम नहीं किया। कांग्रेस की सरकारों ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे देश मजबूत हो। नरेन्द्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से चौथी अर्थव्यवस्था बना और अब जर्मनी को पीछे छोड़ कर तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सें ने कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर निशाना साध कर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया उसके बाद कांग्रेस नेताओं में उनके बयान को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हर कांग्रेस नेता इस बयान पर कटाक्ष करने के लिए बेताब हो रहा है। कुछ कांग्रेस नेताओं का यहां तक कहधा है कि जिन शासकीय स्कूल में मोदी जी ने पढ़ाई की है उसका निर्माण भी कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। और ये कह देना कि कांग्रेस की सरकारों ने कुछ नहीं किया वो भाजपा की राजनीति को दर्शाता है कि वोट बैंक के लिए भाजपा के नेता कुछ भी कह सकते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के कई जिला अध्यक्षों पर लटकी 'तलवार',प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी चेतावनी
कांग्रेस अध्यक्ष को 'छपास' की ऐसी बीमारी लगी कि कुर्ते की जेब में तीन माइक लगा कर केन्द्री कृषि मंत्री के घर पहुंच गए
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024