Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष को 'छपास' की ऐसी बीमारी लगी कि कुर्ते की जेब में तीन माइक लगा कर केन्द्री कृषि मंत्री के घर पहुंच गए

Oct 15, 2025 2 min read
कांग्रेस अध्यक्ष को 'छपास' की ऐसी बीमारी लगी कि कुर्ते की जेब में तीन माइक लगा कर केन्द्री कृषि मंत्री के घर पहुंच गए
ADVERTISEMENT
Font Size:

सोशल मीडिया के दौर में नेताओं को जनता के बीच लगातार दस्तक देने का कुछ बहाना चाहिए। कुछ ऐसा ही कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ देखने को मिला जब वो कंधे पर सोयाबीन की बोरी लाद कर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंच गए। बांकी तो वहां सब ठीक था लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष की जेब में तीन-तीन माइक देख साफ नजर आया कि किसानों की चिंता कम अपनी छपास की चिंता ज्यादा है। जीतू पटवारी अपने साथ कुछ किसानों को भी लेकर गए थे लेकिन जब वो कृषि मंत्री के निवास पर दाखिल हुए तो किसानों को बाहर छोड़ दिया और खुद ही अंदर निकल गए। कांग्रेस अध्यक्ष सहित किसानों की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम तत्काल निवास के बाहर आए और उन्होने किसानों से न सिर्फ हालचाल पूछा बल्कि किसानों को निवास के अंदर लेकर गए और उन्हे चाय नास्ता करा कर सभी किसानों की बात सुन कर विचार करने का भी केन्द्रीय कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया। वहीं पूर्व सीएम का व्योहार देख कर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैरान और परेशान नजर आए। हांलाकि निवास से निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर अपने चिर परिचित अंदाज में बयान देकर यह बता दिया कि वो विपक्ष के महत्वपूर्ण नेता हैं लिहाजा वो जहां भी अन्याय दिखेगा वहां पर वो खड़े रहेंगे साथ में देखास और छपास का मौका भी नहीं छोड़ेंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस अध्यक्ष को 'छपास' की ऐसी बीमारी लगी कि कुर्ते की जेब में तीन माइक लगा कर केन्द्री कृषि मंत्री के घर पहुंच गए | मुखबिर MP