खाली बैठे पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को बीजेपी अध्यक्ष ने दिया काम भवन निर्माण एवं संदृढ़ीकरण समिति का बनाया संयोजक

छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेवाल ने प्रदेश के 17 जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल भूमिपूजन करते हुए ऐलान किया था कि अगले स्थापना दिवस में इन सभी कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अब अपनी घोषणा को धरातल में उतारने के लिए लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। यही कारण है कि बीजेपी अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में भवन निर्माण एवं संदृढ़ीकरण समिति की बैठक लेते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर जिन जिला कार्यालयों के भवनों का भूमिपूजन और निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, उन्हें तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुराने जिला कार्यालयों को भी कार्यकर्ताओं की सुविधा के अनुरूप और व्यवस्थित किया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैठक में भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति की भी घोषणा की है। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खण्डेवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता को भवन निर्माण एवं संदृढ़ीकरण समिति का संयोजक बनाया है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सीए अखिलेश जैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती एवं आर्किटेक्ट गौरव गर्ग को समिति का सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता लंबे समय से प्रत्यक्ष राजनीति से दूर हैं उनके पास कोई पद भी नहीं है। लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें काम पर लगा कर अप्रत्यक्ष तरीके से ही सही पार्टी के काम से जोड़ दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मोदी का आह्वान नहीं मानने वाले नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिया संकेत
ये है प्रीतम लोधी का काफिला जिन्होंने 'कसम' खाई है कि मोदी की बात और भाजपा के अनुशासन को तकिया में ही डाल कर सोऊंगा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024