Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ये है प्रीतम लोधी का काफिला जिन्होंने 'कसम' खाई है कि मोदी की बात और भाजपा के अनुशासन को तकिया में ही डाल कर सोऊंगा

May 12, 2026 2 min read
ये है प्रीतम लोधी का काफिला जिन्होंने 'कसम' खाई है कि मोदी की बात और भाजपा के अनुशासन को तकिया में ही डाल कर सोऊंगा
ADVERTISEMENT
Font Size:

पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि डीजल,पेट्रोल का अत्यधिक उपयोग कम करने के साथ एक साल तक सोने की खरीदी कम करें। जैसे ही पीएम मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया सबसे पहले भाजपा के नेताओं ने ही उनके आदेश की धज्जियां उड़ानी शुरु कर दी। सबसे पहले निगम-मंडल में अध्यक्ष बनाए जा रहे नेताओं ने पीएम मोदी के आदेश की धज्जियां उड़ाई और सैकड़ों वाहनों के साथ कार्यालय पहुंच कर शक्ति प्रदर्शन किया। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन एक दूसरी तस्वीर आई भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की। जो जाति का डर दिखा कर भाजपा से विधायक बने हैं। करीब 15 दिन पहले ही प्रीतम लोधी को सीएम और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तलब कर अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया था। भोपाल से निकलने के बाद प्रीतम लोधी ने ऐसे अनुशासन का मुजाहिरा पेश किया जो अन्य भाजपा नेताओं के लिए नजीर बन गया। प्रीतम लोधी ने करेरा बगीचा सरकार तक ऐसा रोड शो किया जिससे सबकी आंखें चौंधिया गई। सड़क में जहां तक नजर जाएगी वहां तक प्रीतम लोधी का काफिला दिखाई देगा। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कैमरे की नजर भी सभी वाहनों तक पहुंचने में असमर्थ थी। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी द्वारा यह यात्रा उस वक्त निकाली गई जब पीएम मोदी ने डीजल,पेट्रोल बचाने का जनता से आह्वान किया। हांलांकि लोधी उन नेताओं में शामिल हैं जो भाजपा में तो हैं लेकिन उनकी खुद की सरकार और खुद का संगठन चलता है। प्रीतम लोधी पार्टी और सरकार के प्रत्येक आदेश को तकिए के अंदर डाल कर सिरहाने में रख कर सोते हैं। क्योंकि प्रीतम लोधी के पास लोधी समाज का वोट बैंक है और उसके बल पर ही वो किसी नेतृत्व को नहीं भेजते हैं। महीने भर पहले उनके बेटे ने एक्सिडेंट किया और उल्टे उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाई। ऐसे प्रीतम लोधी आज भाजपा को आइना दिखाते नजर आ रहे हैं और भाजपा का संगठन उनको देख कर आंख मूंदने के लिए मजबूर है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ये है प्रीतम लोधी का काफिला जिन्होंने 'कसम' खाई है कि मोदी की बात और भाजपा के अनुशासन को तकिया में ही डाल कर सोऊंगा | मुखबिर MP