डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधायक शेलेन्द्र जैन और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह

दतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को 27 साल पुराने मामले में न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास पर नेताओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। मंगलवार सुबह सबसे पहले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा पूर्व गृह मंत्री से मिलने पहुंचे उसके बाद विधायक शैलेन्द्र जैन भी पूर्व गृह मंत्री के निवास पर पहुंचे और बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक चर्चा की। इन नेताओं के बाद बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व गृह मंत्री के निवास पहुंचे जिनका पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया और फिर दोनों नेता बंद कमरे में बैठक करने चले गए। बीजेपी अध्यक्ष की मुलाकात के दौरान ही पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी पूर्व गृह मंत्री के निवास पहुंचे और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट में उप चुनाव की स्थिति निर्मित हो गई। क्योंकि वहां से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को 27 साल पुराने मामले में न्यायालय ने तीन साल की सजा सुना दी है। कोर्ट से सजा मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय की तरफ से दतिया विधानसभा को शून्य घोषित कर दिया है। मतलब साफ है कि दतिया में उप चुनाव होना है और पूर्व गृह मंत्री एक बार फिर दतिया से भाजपा का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। इन सभी बातों को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल और अन्य नेताओं की मुलाकात को डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के चुनावी सफर से जोड़कर देखा जा रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सरकार और संगठन के 'सुरक्षा कवच' का काम करेगी बीजेपी मीडिया विभाग की टीम पहली बार जंबो टीम का हुआ परिचय
दतिया में उप चुनाव का 'काउंटडाउन' शुरु अगले हफ्ते लगेगी मुहर उससे पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024