सरकार और संगठन के 'सुरक्षा कवच' का काम करेगी बीजेपी मीडिया विभाग की टीम पहली बार जंबो टीम का हुआ परिचय

सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए बड़ा दिन रहा। दरअसल भाजपा ने हाल ही में मीडिया विभाग की जंबो टीम का ऐलान किया है जिसमें कई नए प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है। सभी प्रवक्ताओं को प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित किया गया था। जहां सीएम मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के सामने सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों ने अपना परिचय दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जुवान पर मिठास और संयम रखकर विपक्ष को जवाब देना है। प्रवक्ता पार्टी का चेहरा होते हैं और वही सरकार-संगठन की बात देश और दुनिया के सामने रखते हैं लिहाजा सभी प्रवक्ताओं को जुवान पर संयम रख कर पार्टी की बात को आगे रखना है। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने भी अपने संबोधन में प्रवक्ताओं को जुवान पर संयम रख कर पार्टी और सरकार की बात जनता के बीच रखने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही भाजपा मीडिया विभाग की नई टीम का ऐलान हुआ है। मीडिया प्रभारी के तौर पर पहले ही आशीष अग्रवाल की घोषणा हो चुकी थी जो दूसरी बार मीडिया विभाग की कमान संभाल रहे हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान भी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में ही मीडिया विभाग की टीम ने चुनावी मोर्चा संभाला था और भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। मीडिया प्रभारी बनने के बाद आशीष अग्रवाल ने टीम को हमेशा मजबूत और सशक्त बनाने पर काम किया सभी प्रवक्ताओं को मीडिया के बीच बराबर महत्व मिले उसका भी उन्होंने बखूबी ध्यान दिया यही कारण रहा कि भाजपा का मीडिया विभाग मजबूत और सशक्त नजर आता है। जिस प्रकार से भाजपा मीडिया विभाग की जंबो टीम घोषित की गई है उससे यह समझा जा सकता है कि भाजपा ने अगले चुनाव के हिसाब से टीम का ऐलान किया है। मीडिया विभाग की जंबो टीम बना कर भाजपा ने एक ऐसा सुरक्षा कवच तैयार किया है जो सरकार और संगठन की सुरक्षा का काम करेगा। जहां भी जरुरत होगी बीजेपी का मीडिया विभाग पूरी ताकत के साथ सरकार और संगठन की बात जनता के सामने रख कर सुरक्षा कवच प्रदान करने का काम करेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर फैसला आज 'विधायकी जाना लगभग तय'
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधायक शेलेन्द्र जैन और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024