Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर फैसला आज 'विधायकी जाना लगभग तय'

Apr 6, 2026 2 min read
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर फैसला आज 'विधायकी जाना लगभग तय'
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा हमेशा सुर्खियों का केन्द्र रही है क्योंकि इस सीट से पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा आते हैं। लेकिन साल 2023 में पूर्व गृह मंत्री को राजेन्द्र भारती से हार का सामना करना पड़ा लेकिन राजेन्द्र भारती की खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और 27 साल पुराने मामले में न्यायालय ने उन्हें तीन वर्ष की सजा और उसके बाद अपनी विधानसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने को कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके चुनौती दी है। आज होने वाली सुनवाई में राजेन्द्र भारती को काफी उम्मीद है। राजेन्द्र भारती को लगता है कि हाई कोर्ट से उनकी सजा पर रोक लगती है तो उनकी विधायकी बहाल होने का रास्ता साफ हो सकता है। और अगर राजेन्द्र भारती को न्यायालय से राहत नहीं मिलती है तो निर्वाचन आयोग दतिया में उप चुनाव की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली की  एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद दो अप्रैल को विधानसभा सचिवालय द्वारा राजेन्द्र भारती की सदस्यता शून्य कर दी गई थी। अब गेंद हाई कोर्ट के पाले में है। अगर कोर्ट से राजेन्द्र भारती को राहत नहीं मिलती है तो दतिया में चुनावी बिसात बिछना शुरु हो जाएगी। कानूनी जानकारों का मानना है कि दतिया विधायक को राहत मिलने की संभावना कम है और उनकी विधायकी जाना लगभग तय है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर फैसला आज 'विधायकी जाना लगभग तय' | मुखबिर MP