Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'संगठित और संकल्पित' होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने की प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी नसीहत

Apr 6, 2026 2 min read
'संगठित और संकल्पित' होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने की प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी नसीहत
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर मध्य  प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ा कार्याक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम मोहन यादव,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी प्रकार के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन से पहले प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच मिठाई बांटी गई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत में पहले स्थापना दिवस से लेकर अब तक की उपलब्धियों की डाक्टूमेंट्री दिखाई गई फिर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संबोधन शुरु हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पूर्व के पदाधिकारियों के योगदान को याद करते हुए वर्तमान के पदाधिकारियों को और ज्यादा मेहनत करने के लिए कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान एक महत्वपूर्ण बात कहते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 'संकल्पित और संगठित' होकर काम करने की जरुरत है। पार्टी के कार्यकर्ता अगर ऐसा करते हैं तो अगले की सालों तक भाजपा की सरकार बनी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठित और संकल्पित होकर कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहने के पीछे एक बड़ा रहस्य भी है। दरअसल पिछले कुछ समय से भाजपा के कार्यकर्ताओं में सरकार और संगठन के प्रति आत्म मंथन का दौर चल रहा है। और इस बात का अहसास प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को है। इसी लिए उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठित और संकल्पित होकर काम करने का आह्वान किया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगले स्थापना दिवस तक 17 नए जिला कार्यालय भवन कर तैयार हो जाएंगे। नए भवनों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि सर्वसुविधा युक्त होंगे जिसमें हर प्रकार की व्यवस्था रहेगी लेकिन उनके कमरे लग्जरी नहीं होंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'संगठित और संकल्पित' होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने की प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी नसीहत | मुखबिर MP