Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेतृत्व जिला अध्यक्षों की लेगी 'थाह' वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा जिला अध्यक्षों के कार्यक्षमता की लेंगे परीक्षा

Apr 5, 2026 2 min read
कांग्रेस नेतृत्व जिला अध्यक्षों की लेगी 'थाह' वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा जिला अध्यक्षों के कार्यक्षमता की लेंगे परीक्षा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के सृजन का फीडबैक लेने के लिए अब जमीन पर उतरने की योजना बना रही है। और इस अभियान को अंजाम देने के लिए पार्टी वरिष्ठ नेताओं को धरातल पर उतारेगी और वही लोग पार्टी पदाधिकारियों का फीडबैक लेंगे। कांग्रेस के इस अभियान के तहत तय किया गया है कि इस अभियान का फीडबैक वरिष्ठ नेताओं को जिलों में भेज कर लिया जाएगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि नई टीम को लेकर कहीं असंतोष तो नहीं है। अगर कुछ संशोधन करने की जरुरत है तो वह आधार और कारण प्रदेश इकाई को पता चले। वरिष्ठ नेताओं से कहा गया है कि वो अपनी सुविधा के अनुसार दो-तीन जिलों के नाम बता दें जहां वो जाना चाहते हैं। इसके बाद अन्य जिलों के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को अधिकृत रुप से भेजा जाएगा। वरिष्ठ नेताओं के दौरे के बाद जिला और विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वो प्रतिमाह जिले में गठित इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की रिपोर्ट भेजें। गौरतलब है कि साल 2027 से चुनावी वर्ष शुरु होने जा रहा है और कांग्रेस उसी दौरान अपने कार्यकर्ताओं की थाह लेना चाहती है। क्योंकि पहले नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं उसके बाद साल 2028 में विधानसभा चुनाव होना है। इसी लिए कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परीक्षण कर उनकी क्षमता के अनुसार काम देना चाहती है। जिससे चुनाव के दौरान किसी भी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयार रहें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस नेतृत्व जिला अध्यक्षों की लेगी 'थाह' वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा जिला अध्यक्षों के कार्यक्षमता की लेंगे परीक्षा | मुखबिर MP