Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चार प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की कर्नल ईशान बने सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

Apr 11, 2026 1 min read
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चार प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की कर्नल ईशान बने सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन का विस्तार लगातार जारी है। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चार प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की है। इन घोषणाओं में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भोपाल से कर्नल ईशान आर. को सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। किशन सिंह मटोल कोसहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कपिल मार्दे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे, संदीप रजक निशक्तजन प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए गए हैं। सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल ईशान बने हैं जिन्हें हाल ही में बीजेपी का प्रदेश पैनलिस्ट भी बनाया गया है। कर्नल ईशान ने सेना के अलग- अलग पदों में रहकर देश की सेवा की है। रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ली और पैनलिस्ट के तौर पर पार्टी की बात लगातार जनता के सामने रखी। कर्नल ईशान की लगातार सक्रियता को देख कर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। 17 प्रकोष्ठों में भाजपा अब तक सात प्रकोष्ठों की घोषणा कर दी है। अब 10 और प्रकोष्ठों की घोषणां करना बांकी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चार प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की कर्नल ईशान बने सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक | मुखबिर MP