Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर को गुलदस्ता नहीं चाहिए लेकिन शक्ति प्रदर्शन से कोई परहेज नहीं

Apr 11, 2026 2 min read
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर को गुलदस्ता नहीं चाहिए लेकिन शक्ति प्रदर्शन से कोई परहेज नहीं
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष श्याम टेलर के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें कुछ ऐसे शब्द लिखे गए हैं जो उनके बाड़ी लैंग्वेज को सूट नहीं करते हैं। दरअसल श्याम टेलर जो दिखाने बताने का प्रयास कर रहे हैं उसे दिखाने में वो खुद नाकाम साबित हो रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय के बाहर एक बैनर चस्पा है जिसमें लिखा है कोई कार्यकर्ता पुष्प गुच्छ लेकर न आए। व्यर्थ में राशि पुष्प गुच्छ और पटके में खर्च न करें। अगर श्रद्धा ही है तो वहीं राशि किसी धार्मिक कार्यक्रम में लगा दें। लेकिन उस लेखनी के ठीक विपरीत प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को शक्ति प्रदर्शन से कोई परहेज नहीं है। अध्यक्ष बनने के बाद आज तक जब भी वो प्रदेश कार्यालय आए हमेशा शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं हर बार वाहन भी बदल जाते हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही तैनात कर दिए जाते हैं जिससे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आने वालों को पता चल जाता है कि आज भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आने वाले हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती। श्याम टेलर चंद मिनट अंदर बैठते हैं और फिर अपने दल-बल के साथ कार्यालय के चारों तरफ और अलग-अलग कमरों में झांकते नजर आते हैं। तब तक सारी भीड़ उनके इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। और जब तक श्याम टेलर के शक्ति प्रदर्शन को प्रदेश कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी नहीं देख लेते हैं तब तक युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में घूमते नजर आते हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बिपरीत यह सारी बातें हैं। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल दिखावे पर विश्वास नहीं करते। वो सादगी वाले इंसान हैं। प्रदेश अध्यक्ष कहने से ज्यादा करने पर विश्वास रखते हैं। लेकिन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोश इतना हावी है कि वो शक्ति प्रदर्शन पर आधारित हो जाता है। श्याम टेलर के अध्यक्ष बनने के बाद युवा मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय कोई भी बड़ा अभियान संचालित नहीं किया है। सिर्फ दिखावे की राजनीति में ही युवा मोर्चा का समय बीत रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर को गुलदस्ता नहीं चाहिए लेकिन शक्ति प्रदर्शन से कोई परहेज नहीं | मुखबिर MP