Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यसमिति के नामों को किया गया फाइनल

Apr 28, 2026 2 min read
ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यसमिति के नामों को किया गया फाइनल
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्ति का क्रम शुरु होने के बाद अब भाजपा प्रदेश कार्य समिति को लेकर भी संघ,संगठन और सरकार के बीच समन्वय शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात सीएम हाउस में RSS के सह कार्यवाहक अरुण कुमार मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में सरकार और भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों सहित संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रुप से नारी वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर घर-घर संदेश पहुंचाने पर चर्चा कर इसके आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रमुख मुद्दा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रही। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रदेश कार्य समिति में करीब 108 सदस्यों को शामिल करने की सहमति बनी है। जिसमें क्षेत्र और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चाहते हैं कि कार्यसमिति ऐसी बननी चाहिए जिससे किसी प्रकार के पक्षपात का आरोप न लगे। बैठक के दौरान जब नाम तय करने का सिलसिला शुरु हुआ तो ये भी तय किया गया कि पहली प्रदेश कार्यसमिति भगवान राम के द्वार ओरछा में आयोजित की जाएगी। यहां बैठक कर भाजपा एक तरह से भविष्य के मजबूत संगठन का शंखनाद करेगी। देर रात सीएम हाउस में हुई करीब ढाई घंटे की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के लिए ज्यादातर नामों को फायनल कर लिया गया है। जिसमें संघ विचारधारा वाले कार्यकर्ताओं को भी स्थान देने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को शामिल करने की योजना तैयार की गई है। एक ऐसी प्रदेश कार्यसमिति बनाने पर रणनीति बनी है जो चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति आखिरी संगठनात्मक प्रक्रिया है लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष की मंशा है कि इसकी घोषणा से कार्यकर्ताओं के मन में कोई संशय न रहे इसी लिए काफी सोच विचार कर नाम शामिल किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यसमिति के नामों को किया गया फाइनल | मुखबिर MP