सीधी की तर्ज पर भोपाल में हुआ 'पेशाब' कांड आरोपी अब तक पुलिस की पहुंच से दूर

भोपाल से लगे हनुमानगंज क्षेत्र में सीधी जिले में हुए पेशाब कांड की वारदात को फिर हरा भरा कर दिया है। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे नग्न कर उसके मुंह पर पेशाब भी की। मानवीयता को तार-तार करने वाली इस वारदात से शहर की कानून व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक को निर्वस्त्र किया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों का जब उतने में मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित युवक के चेहरे पर पेशाब कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद पीड़ित युवक शारीरिक चोटों के साथ-साथ मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यशवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और बयानों के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब सवाल इस बात का उठता है कि सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस बुला कर उसके पैसे पखारे थे और उससे क्षमा मांगते हुए उसकी मदद की थी। अब एक बार फिर उसी प्रकार के मामले ने कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल खड़ा किया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यसमिति के नामों को किया गया फाइनल
कोई 'माई का लाला आरक्षण नहीं छीन सकता' उमा भारती द्वारा सोच समझ कर दिया गया बयान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024