रीवा जिला अध्यक्ष के लिए भाजपा ने फिर संविधान में किया संशोधन,60 पार वीरेन्द्र गुप्ता को बनाया जिला अध्यक्ष

कैडरवेस पार्टी का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश भाजपा का संगठन इस वक्त नेताओं के दबाव में काम कर रहा है| इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी में जिला अध्यक्ष के लिए पहली बार संविधान में संशोधन किया दूसरा उदाहर बुधवार रात को देखने को मिला जब राजेन्द्र शुक्ला के समर्थक वीरेन्द्र गुप्ता को भाजपा ने रीवा से जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया| दरअसल भाजपा ने ऐलान किया था कि 60 वर्ष की आयु पार कर चुके ब्यक्ति के जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा जबकि वीरेन्द्र गुप्ता ने इसी 11 जनवरी को 60वां बसंत पूरा किया है| गौरतलब है कि वीरेन्द्र गुप्ता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के बेहद करीबी माने जाते हैं और वो पूर्व में रीवा के महापौर भी रह चुके हैं| रीवा से कई नेता जिला अध्यक्ष के लिए दावे पेश कर रहे थे जिसमें वीरेन्द्र गुप्ता ने बाजी मारी है| लेकिन उनके अध्यक्ष बनने के बाद रीवा के भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा संगठन की ओर से 60 साल की उम्र का क्राइटेरिया निर्धारित किया गया था फिर भी वीरेन्द्र गुप्ता को राजेन्द्र शुक्ला के दबाव में जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है| भाजपा के कुछ नेता नाम न छापने की शर्त पर कहते नजर आ रहे हैं कि अब भाजपा में भी कांग्रेसी कल्चर पूरे शबाब पर आ चुका है| जिस प्रकार से भाजपा में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ उसके बाद पार्टी में अनुशासनहीनता बढी और अब तो पूरी तरह से भाजपा में कांग्रेस की तरह दबाव में काम होने लगा है| जबकि कांग्रेस अब भाजपा के रास्ते में चल कर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दो हजार से अधिक उद्योगपति शहडोल में 18 हजार करोड़ से अधिक निवेश कर लिखेंगे विकास की इबारत
कुंभ में संत की 'खूबसूरती' बनी चर्चा का विषय,आखिर एक एंकर क्यों बनी संत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024